BIHARBreaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

बाराबंकी बस हा’दसे पर सीएम नीतीश ने जताया गहरा दु:ख, मृ’तकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ- अयोध्या हाइवे पर हुये बस हा’दसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हा’दसे में मृ’त 18 लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।  साथ ही दुख की इस घड़ी में मृ’तक के शो’क संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अभी तक इस हादसे बिहार के 12 लोगों की मृ’त्यु एवं 10 लोगों के घाय’ल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृ’तकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये देने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि  इस हाद’से में घा’यल लोगों के समुचित इलाज एवं बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। घ’टनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भी भेजे जा रहे है। मुख्यमंत्री ने दुर्घट’ना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी ट’क्‍कर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मा’र दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.