BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

SKMCH में फिर AES का मरीज मिला, संख्या पहुंची 52:दो दिनों की शांति के बाद 5 साल का बच्चा वेंटिलेटर पर रखा गया; डॉक्टर बोले- मौसम बदलने से हो रहे बीमा’र

SKMCH में दो दिनों की शांति के बाद सोमवार को फिर एक AES का मरीज भर्ती हुआ। सीतामढ़ी के अंकित कुमार (5) को गम्भीर हालात में पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि दो दिनों से एक भी AES का मरीज SKMCH में भर्ती नहीं हुआ था। इससे डॉक्टरों ने थोड़ी राहत की सांस ज़रूर ली थी। लेकिन, सोमवार को गम्भीर हालत में मरीज को देखकर डॉक्टर चिंतित हो गए। अविलम्ब उसका इलाज शुरू किया गया।

बताया जाता है कि बच्चे को चमकी के लक्षण आने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब हालत बिगड़ने लगी तो फौरन SKMCH रेफर कर दिया गया। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि निजी अस्पतालों में AES बीमारी का इलाज करने की व्यवस्था नदारद है। बावजूद इसके मरीजो को धड़ल्ले से भर्ती कर लिया जाता है।

बता दें कि AES पीड़ित मरीज़ों की संख्या अब 52 हो गयी। वहीं 11 बच्चे की मौत हो चुकी है। वर्तमान में पीकू वार्ड में छह बच्चों का इलाज चल रहा है।

मौसम का बदल रहा मिज़ाज़, बाढ़ का पानी है जमा

डॉक्टर का कहना है कि उत्तर बिहार में मौसम का मिज़ाज़ घन्टे दो घन्टे पर बदल रहा है। इस कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। दूसरा कारण है कि बाढ़ का पानी कई गांव में जमा हो गया है और सड़ने लगा है। बच्चे इस पानी मे खेलते हैं और बीमार पड़ते हैं। तीसरा है चिलचिलाती धूप होना। अभी कुछ दिनों तक बच्चों को इससे बचाकर रखना होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.