BIHARBreaking NewsSTATE

नाराज मंत्री मुकेश सहनी बोलें – ‘जिन्होंने पीठ में छूरा घों’पा, उनके लिए अपनी सरकार क्यों गिराएंगे’

अपने पैर पर कोई कुल्हाड़ी मारता है क्या?. हम अपनी सरकार को क्यों गिराएंगे. यूपी प्रकरण से नाराज बिहार सरकार के मंत्री व वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कही. उन्होंने सीधा-सीधा आरजेडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने मेरे पीठ में खंजर भोंकने का काम, उनके लिए अपनी सरकार क्यों गिराउंगा. हम अपनी सरकार गिराकर बिहार में फिर से चुनाव कराएंगे तो हजारों करोड़ रूपए की फिर से बर्बादी होगी. बिहार के लोगों का नुकसान होगा, जो हम नहीं चाहते. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार पांच साल चलेगी. लेकिन कहीं पर कोई गड़बड़ है तो उसे हम लोगों को ठीक करना है.

बिहार की जनता ने हमलोगों को चुना है. इसलिए हमलोगों का मकसद बिहार की जनता की लिए काम करना है. एनडीए का लक्ष्य पांच साल में 19 लाख युवा को रोजगार देना है. इसके लिए हम सभी को मिल बैठकर रणनीति बनानी है. उन्होंने कहा कि मैं कोई एक विधायक नहीं हूं जो किसी को इस्तीफा देने जाउंगा. मैं वीआईपी पार्टी का प्रमुख हूं. मेरे चार विधायक है. सभी के सभी विधायक पार्टी के साथ एकजुट है.

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में चार दलों की सरकार है. सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. मैंने अपनी बात को एनडीए के पटल पर रखा है. एनडीए के घटक दल के नेता इस मुद्दे पर मिलकर बैठकर चर्चा करेंगे. लेकिन कुछ-कुछ ऐसी चीजें हैं जिसपर हम सभी को एक सप्ताह या दो सप्ताह की अवधि में बैठक कर चर्चा करने की जरूरत है. ताकि एनडीए की एकजुटता दिखती रहे.

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री के कार्य पर कटाक्ष करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि वहां पर पीएम का कथन साबित होता नहीं दिखा. सबका साथ सबका विकास वीआईपी पार्टी को नहीं देखने को मिला.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.