BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में प्रेम प्रसंग में युवक की ह’त्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने आ’रोपी के घर मृ’तक युवक का श’व जलाया

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र के ररेपुरा रामपुर साह निवासी सौरभ कुमार की सोनवर्षा में प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान उसका गुप्तांग भी काट दिया गया।घट’ना से आ’क्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गि’रफ्तारी को लेकर पोस्टमार्टम से शव आने के बाद देवरिया रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। घ’टना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। परिजनों ने ह’त्या के आ’रोप में पुलिस से नामजद शिकायत की है। कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में ह’त्या की बात सामने आई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमा’री की जा रही है।सौरभ के पिता ने बताया कि सौरभ का सोनवर्षा की लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लगभग एक साल पहले भी सौरभ की बुरी तरह पिटाई की गई थी। उसका नाखून भी उखाड़ लिया गया था। लड़की के परिवारवालों का कहना था कि सौरभ उनकी लड़की को तंग करता था।सौरभ से मारपीट के बाद जब केस मुकदमे की बात चली तो पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाया गया था। सौरभ उड़ीसा में नौकरी करता था। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसी महीने आठ जुलाई को सौरभ के बहन की शादी हुई थी। सौरभ की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वह मनीष कुमार का इकलौता पुत्र था।बताया गया है कि सोनवर्षा में एक लड़की से सौरभ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ के पिता मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम फोन करके सौरभ को सोनवर्षा में आरोपितों ने बुलाया था। इस दौरान सौरभ को बांधकर रॉड व ईंट से बुरी तरह पिटाई की गई। उसके गुप्तांग को भी काट दिया गया। बेहोश होने पर आरोपित उसे एक निजी अस्पताल में ले गए और परिवार को सूचना देकर उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उनके सादे कागज पर जबरन दस्तखत भी ले लिया गया। बाद में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। घटना के बाद कांटी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.