Breaking NewsInternational

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मीराबाई ने सिल्वर रचा इतिहास; नीतीश कुमार ने दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक 2020 में आज शनिवार को अभी-अभी भारत को पहला मेडल मिला है. इससे पूरा देश खुशी से झूम उठा. इससे बिहार का सियासी गलियारा भी खुशी से झूम रहा है. भारत को पहला मेडल मिलने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिल्वर मेडल विजेता मीराबाई को बधाई दी है. मीराबाई का पूरा नाम साइखोम मीराबाई चानू है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किलो वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊॅचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है. इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी मीराबाई को बधाई दी है.

Input: LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.