Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने ढे’र किए दो आ’तंकी, मुठभे’ड़ जारी

बंदीपोरा. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के शोकबाबा जंगल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मु’ठभेड़ जारी है. खबर है कि इस दौरान जवानों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. फिलहाल,पुलिस और बलों की कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि इलाके में दो-तीन आ”तंकवादी छिपे हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ऑपरेशन शुक्रवार दोपहर में शुरू किया गया था. पुलिस को जंगल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. तलाशी के दौरान जैसे ही सेना और पुलिस की टीमें शनिवार सुबह मौके पर पहुंची, तो आतंकियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी थी.

सोपोर में मिली थी बड़ी सफलता
बीते शुक्रवार को ही सुरक्षाबलों और पुलिस को सोपोर में बड़ी सफलता मिली थी. यहां जवानों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था. इनमें से एक आतंकी की पहचान फयाज वार के रूप में हुई थी. वार सुरक्षाबलों के जवानों और आम लोगों की हत्याओं और हमले की घटनाओं में शामिल था. कार्रवाई के दौरान पुलिस को हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुई थे.

भाषा के मुताबिक, अधिकारी ने कहा था कि मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद हो गए हैं. आतंकवादियों की पहचान लश्कर के शीर्ष कमांडर वारपोड़ा के निवासी फैयाज अहमद वार उर्फ रुकना उर्फ उमर और चेरपोरा बडगाम के रहने वाले शाहीन अहमद मीर उर्फ शाहीन मौलवी के रूप में हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.