BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में अगले 3-4 दिन उमस से हाल रहेगा बेहाल, 26 के बाद ही बारिश के आसार

बिहार में पूरे जून झमाझम बारिश होती रही, लेकिन जुलाई में अपेक्षा से बेहद कम बारिश हुई है. मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो 1 जून से 1 जुलाई के बीच राज्य में 401 मिलीमीटर बारिश हुई थी. वहीं, जुलाई में 22 दिन बीत जाने के बाद महज 135 मिलीमीटर बारिश हुई. यानी जुलाई के पहले 20 दिन अर्थात आषाढ़ में महज 6.4 मिलीमीटर रोजाना बारिश हुई है. इससे पहले रोजाना 13.36 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी.

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन-चार दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है.हालांकि, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 28 जुलाई के बीच नेपाल से सटे जिलों में जमकर बारिश होगी. इस दौरान भारी वज्रपात की भी आशंका है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि एक-दो दिनों में स्पष्ट होगा कि 25 के बाद किन-किन जिलों में बारिश की संभावना ज्यादा या कम बन रही है. अभी मौसम विज्ञान केंद्र से अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बंगाल की खाड़ी में दबाव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.