गायघाट में जदयू नेताओ ने 23 पंचायत बाढ़ प्रभावित घोषित करने की रखी मांग, आवेदन देकर बताया कि आपदा अनुश्रवण समिति की बैठक फिर से बुलाई जाएं
Repoted by Deepak
जनता दल यूनाइटेड का एक प्रतिनिधि मंडल जद यू नेता प्रभात किरण के नेतृत्व में आज दिनांक 22 जुलाई 2021 को गायघाट प्रखण्ड के अंचल अधिकारी और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मिलकर पूरे गायघाट प्रखण्ड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गायघाट का पुरा 23 पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। लगभग सभी जगहों पर पानी पहुंच चुका है। लोगों का रोजी रोजगार बंद हैं। उन्होंने अविलंब अनुश्रवण कमिटी की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से गायघाट प्रखण्ड को बाढ़ प्रभावित घोषित करने हेतु प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजने की मांग अंचल अधिकारी से की है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल अन्य नेताओं में नंद लाल यादव, मृत्युंजय सिंह, राणा रंधीर सिंह, राम ललित सिंह, जयराम यादव, राम उदगार राय ब्यास जी, कपिंदर पटेल आदि प्रमुख थे।






Leave a Reply