बिहार में अभी कल तक यानी 20 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 24 से 48 घंटे में पटना समेत 20 जिलों में भारी बारिश जबकि बाकी 18 जिलों में भी हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली भी गिरने की आशंका है। इससे पहले रविवार को पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। पटना में 24 घंटे में सोमवार सुबह तक 77.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि बारिश वाला दूसरा टॉप जिला गया रहा है, जहां 12.8 एमएम बारिश हुई है। बारिश से पूरे बिहार को गर्मी से राहत मिली है।
पटना सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण और सीतामढ़ी। दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल। दक्षिण-मध्य बिहार में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहांनाबाद में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट किया है।


बारिश के बाद कदमकुंआ का हाल देखिए।

मंगलवार को आसमान में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यह तस्वीर पटना के बोरिंग रोड इलाके की है।
इसलिए हो रही बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल से लेकर बिहार तक साइक्लोन परिसंचरण का सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसे आम भाषा में समझे तो नमी भरी हवा सर्पिल आकार में पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिणावर्त और दक्षिणी गोलार्द्ध में वामावर्त घूमती है। वहीं,

राजस्थान से बिहार होते हुए नागालैंड तक ट्रफ रेखा गुजर रही है। पाकिस्तान व राजस्थान के बीच के क्षेत्र में जब लो प्रेशर सिस्टम बनता है तो उससे निकलने वाली रेखा को ट्रफ लाइन कहते हैं। यह लाइन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ दोनों ओर से हवाएं खींचती है। इस वजह से मानसून सक्रिय होता है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी वजह से बिहार में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। पटना, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, रोहतास समेत सभी 38 जिलों में बारिश का माहौल बन रहा है। फिलहाल, अभी आज और कल यानी दो दिन बिहार पर मानसून मेहरबान रहेगा।



Leave a Reply