BIHARBreaking NewsSTATE

श’राब पार्टी करते बिहार में 6 मुखिया समेत 19 लोग गि’रफ्तार; पैक्स के भी कई लोग द’बोचे गए

रोहतास : श’राब मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी का’र्रवाई की है. रोहतास में श’राब पार्टी करते एक साथ 6 मुखिया समेत 19 लोगों को पुलिस ने गि’रफ्तार किया है. इसमें पैक्स के भी कई लोग दबोचे गए हैं. बताया जाता है कि दरिगाह थाना क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन के बगल में स्थित एक प्राइवेट मकान में यह श’राब पार्टी चल रही थी. तभी पुलिस को किसी ने सूचना दे दी. इसके बाद ता’बड़तो’ड़ छापेमा’री हुई. पुलिस ने सबों को रंगेहाथ गि’रफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शराब पार्टी करते दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर के धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह भी नशे’ में पाए गए हैं. इसके अलावा अन्य लोगों को भी गि’रफ्तार किया गया है. बता दें कि अभी पंचायतों की पुरानी सरकारें भंग हैं तथा परामर्शी समिति पंचायतों के कार्योें को देख रही है. हालांकि, परामर्शी समिति के अध्यक्ष की कमान मुखिया को ही दे दी गई है.

बाद में एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी से पूछताछ की तथा अपने समक्ष सबकी जांच करायी. बता दें कि प्रदेश में पिछले कई सालों से शराबबंदी है और जिस तरह से पंचायत के मुखिया शराब पार्टी कर रहे हैं. यह शराबबंदी पर कई सवाल खड़े करते हैं. बताया जाता है कि इस शराब पार्टी में पकड़े गए मुखियाओं के पास से दो पिस्टल भी बरामद की गई है. कुछ कारतूस भी मिले हैं.

एसडीपीओ के अनुसार, गिर’फ्तारी के बाद सभी की जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. मौके से शराब के साथ दो पिस्’टल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पि’स्टल लाइसेंसी है. उसे सीज किया गया है. सभी गि’रफ्तार लोगों के खि’लाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक साथ इतने मुखिया सहित अन्य लोगों के लगाए गए जमावड़े की भी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.