मानसून में कुछ बदलाव हुआ है। पांच दिनों से ठप पड़ी बारिश की बूंदे शनिवार को पटना से लेकर कई इलाकों में पड़ी हैं। 24 घंटे के दौरान उत्तर मध्य बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है जबकि बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश हुई है। हल्की बारिश के कारण उमस के साथ गर्मी और बढ़ गई है। पटना में बारिश के पूर्व बादल पूरी तरह से काले हो गए थे, लेकिन इसके अनुसार बारिश नहीं हुई है।
हल्की से मध्यम बारिश हुई
मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जिलों में तत्कालिक अलर्ट किया था। इसमें बारिश तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी थी, लेकिन अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी हुई है। अलर्ट मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, रोहतास, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई के साथ अन्य कई जिलों को लेकर अलर्ट था। मौसम विज्ञान केंद्र ने संबंधित जिलों में अलर्ट से 2 से 3 घंटे बारिश का अलर्ट था। लेकिन अलर्ट के हिसाब से बारिश नहीं हुई है। यहां मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने और वज्रपात की संभावना थी।

मौसम विभाग ने 10 दिनों में किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 जिलाें में बारिश का अलर्ट किया था लेकिन सभी जिलों बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी फेल हो जा रहा है। शनिवार को मौसम का मिजाज बदला तो लगा कि मूसलाधार बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पटना में तो बादल के हिसाब से जरा भी बारिश नहीं हुई।

दोपहर में किया गया था अ’लर्ट
पटना से लेकर राज्य के लगभग 12 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया था। दोपहर 1 बजे के बाद राजधानी पटना में आसमान में बादलों को देखकर लग रहा था कि पानी होगी। कुछ ही देर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह बूंदाबांदी करीब 3 बजे तक चली। अचानक से थोड़ी सी बारिश से पटना के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। लंबे समय बाद थोड़ी बारिश से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है लेकिन उनका कहना है कि मूसलाधार बारिश के बाद ही गर्मी में कुछ कमी आएगी।

24 घंटे में सबसे अधिक 7 सेमी हुई बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे के दौरान उत्तर मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर एवं शेष बिहार के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। भारी बारिश वाले स्थानों में गरौल और सरैया में 7 सेमी बारिश हुई। वहीं वैशाली में 6 सेमी और मधुबनी में 5 सेमी बारिश हुई है।



Leave a Reply