बिहार में तय समय से पहले आया मानसून अब रूठ गया है। एक तरफ प्रदेश में न तो बारिश हो रही है। दूसरी तरफ तेज धूप के कारण गर्मी और उसम बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी फेल हो रहा है। पटना में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी बारिश का सिस्टम बदल गया है इस कारण से कुछ स्थानों पर ही वर्षा हो रही है।
24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बिहार के एक दो स्थानों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटों में दक्षिण पूर्व बिहार में अनेक स्थानों पर दक्षिण पश्चिम एंव दक्षिण मध्य के कुछ हिस्सों में तथा शेष बिहार के एक से दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई है। इसमें लखीसराय के सूर्यगढ़ा में सबसे अधिक 82 .4 MM बारिश हुई है।

48 घंटे के पूर्वानुमान में भी बड़ी राहत नहीं
मौसम विभाग के 48 घंटे के पूर्वानुमान में भी कोई बड़ी राहत नहीं दिख रही है। पूरे प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। इस कारण उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों में नमी युक्त हवा का प्रभाव है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार में नमी युक्त हवा का प्रभाव कम है। अगले 24 से 48 घंटे में बिहार के उत्तरी हिस्सों में अनेक स्थानों पर एवं दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है।

तेज बारिश से ही मिलेगी राहत
जब तक तेज बारिश नहीं होगी तब तक राहत नहीं होगी। पटना, गोपालगंज, भोजपुर, सारण, वैशाली के साथ लगभग 24 जिलों में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रात में उमस वाली गर्मी और बढ़ जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जब तक तेज बारिश नहीं होगी तब तक राहत नहीं होगी। पटना में प्रचंड गर्मी है।




Leave a Reply