सीएम नीतीश गुरुवार को एक बार फिर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री भागलपुर सहित कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और विभागीय सचिव हवाई सर्वेक्षण में शामिल रहेंगे.


गुरुवार को भागलपुर सहित कई इलाकों का सीएम नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण करेंगे. हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक भी करेंगे और दिशा निर्देश देंगे. बताते चलें की बिहार में डेढ़ दर्जन जिलों में हर साल बाढ़ से तबाही होती है. इस साल भी बाढ़ से तबाही शुरू है. इस बार जून महीने में ही नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. अगले 2-3 महीने तक बिहार के एक बड़े हिस्से में लोग बाढ़ की समस्या से प्रभावित रहेंगे.

Input : LiveCities



Leave a Reply