BIHARBreaking NewsSTATE

मानसून सत्र से पहले तेजस्वी का ‘लेटर बम’, कहा- विपक्षी विधायकों को विधानसभा में लगता है डर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पुराने मुद्दे को सामने लाया है और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है. दरअसल, बजट सत्र के दौरान हुए बवाल को लेकर तेजस्वी ने एक फिर उठाया है. इसी मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है.

 तेजस्वी ने पत्र लिखकर विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में क्या कारवाई हुई, यह पूछा है. साथ ही उन्होंने विधायकों की सुरक्षा के पूरी बंदोबस्त करने की भी मांग उठाई है.बजट सत्र के दौरान विधानसभा में हुए हंगामे और उसपर हुई कार्रवाई पर तेजस्‍वी ने तब कहा था कि जब तक इस मामले के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वो सदन में नहीं जाएंगे. अब जबकि सरकार ने मॉनसून सत्र बुलाने का एलान किया है तो तेजस्‍वी ने खत लिखकर इस मामले में हुई कारवाई का ब्योरा देने की मांग की है.

तेजस्‍वी यादव ने विधानसभा अध्‍यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि 23 मार्च, 2020 को विधानसभा में हुई घटना की वजह से विधायक अब तक डरे हुए हैं. विपक्षी दलों के सभी विधायकों ने बैठक कर उनसे आग्रह किया है कि वो सदन में सुरक्षा की गारंटी दिलाएं. उन्होंने कहा कि विधायक विधानसभा में जाने से डर रहे हैं और वो तभी सदन में जाएंगे जब पूरे मामले में संलिप्‍त पदाधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सरकार उन्‍हें सुरक्षा का आश्‍वासन देगी.

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पुराने पत्र का हवाला देते हुए कहा कि इस जघन्‍य घटना पर यदि कार्रवाई नहीं हुई तो इतिहास माफ नहीं करेगा. उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इस मामले में समुचित कार्रवाई हो चुकी होगी. तेजस्‍वी ने विधानसभा अध्‍यक्ष से कार्रवाई का ब्‍योरा सभी विधायकों को उपलब्‍ध कराने की मांग की है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.