मौसम विभाग ने बिहार के 32 जिलों के लिए येला अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया , नालंदा, शेखपुरा, नवादा ,बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के लिए अलर्ट जारी किया है


विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने नालंदा के कई इलाकों में दो से तीन घंटे के अंदर गरज और वज्रपात के बारिश की संभावना जतायी है

बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून फिर से सक्रिय है. राज्य के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज हो रही है. मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से अपील की है कि लोग इस दौरान काफी सतर्कता बरतें. जब भी तेज बारिश हो या फिर बादल गरजे तो कोशिश करें कि घरों से बाहर ना निकले. यदि बाहर हों तो कोशिश करें कि पक्के के मकान में शरण लें.



Leave a Reply