BIHARBreaking NewsSTATE

JDU में सब ठीक है!:RCP से मतभेद पर CM नीतीश की सफाई, बोले- पार्टी में ये कोई इश्यू नहीं, यूनिफार्म सिविल कोड से पहले पूरे देश में शराबबंदी हो

जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह और CM नीतीश कुमार के बीच मतभेद की खबरों के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री ने पहली बार बयान दिया है। कहा- ‘कोई मतभेद नहीं है। वह पार्टी के हैं और JDU में इस तरह का कोई विवाद नहीं होता है।’ CM नीतीश कुमार ने ये बातें जनता दरबार के बाद कही।

7 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में JDU की तरफ से आरसीपी सिंह के मंत्री बन जाने के बाद खबर फैली है कि CM नीतीश कुमार नाराज हैं। खबर यह भी आई कि आरसीपी सिंह से वो बात तक नहीं कर रहे हैं।

पांच साल बाद शुरू हुए जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लोगों की डिमांड की वजह से जनता दरबार शुरू किया गया है। कोरोना की वजह से सारी सावधानी बरती जा रही है। लोगों को यहां लाने से लेकर ले जाने तक की व्यवस्था की गई है। कोरोना की वजह से बाकी मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया है, लेकिन ये सिर्फ कोरोना काल तक के लिए है। सोशल मीडिया और वेब पर इसका लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए हर व्यवस्था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की आपदा पर कहा कि बाढ़ को लेकर बेहतर व्यवस्था सरकार की तरफ से की गई है। मैंने खुद हवाई सर्वेक्षण किया है। इस आपदा में एक भी गांव ना छूटे इसको लेकर हर DM को निर्देश दिया गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए हर व्यवस्था की जा रही है।

वहीं, यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर CM नीतीश कुमार ने कहा कि ये 44 का मामला है। पहले नशाबंदी और शराबबंदी पूरे देश में हो। संविधान में और भी कई चीजे हैं, जिस पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.