BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के कांटी में ऑटो चालक की ह’त्या कर श’व फेंका, लीची बगान में मिला श’व

जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा लीची बगान में रविवार की सुबह एक युवक का श’व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा कि ह’त्या कर युवक का श’व फेंक दिया गया है। मृ’तक की पहचान विष्णुदत्तपुर के गंगा साह के रूप में हुई है। वह ऑटो चालक था। ग्रामीण युवक की ह’त्या की आशंका जता रहे हैं।

सूचना पर पहुंची कांटी थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। लोगों द्वारा रेपुरा स्कूल के समीप मुजफ्फरपुर- देवरिया मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया। उग्र लोग वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि स्थानीय पुलिस द्वारा समझाकर उग्र लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही थी। मगर लोग जाम पर अड़े है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई तरह की बातें सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। वैसे सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.