BIHARBreaking NewsSTATE

मार्ग है बाधित:बांस के सहारे 4 लाेग कंधे पर लाद कर पानी के पार पहुंचा रहे हैं बाइक, ले रहे हैं 50 से 70 रुपए

लौरिया-नरकटियागंज पथ पर सातवें दिन भी बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने के कारण संपर्क मार्ग बाधित है। मंगलवार को भी इस रास्ते के डायवर्सन पर दो से ढाई फीट तक पानी का बहाव है। इस दाैरान कुछ स्थानीय लाेग बाइक पार कराने के लिए 50 रुपए से लेकर 70 रुपए तक मेहनताना ले रहे हैं। वे लाेग जरूरतमंदों की बाइक चार लाेग बांस-बल्ली के सहारे कंधे पर उठाकर डायवर्सन पर बह रहे बाढ़ के पानी के उस पार पहुंचा रहे हैं। बाइक चालक राकेश कुमार ने बताया कि उसके संबंधी के घर शादी है। शादी में जाना जरूरी है, इसलिए पानी पार करने के लिए 50 रुपया देकर बाइक पार कराया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.