मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ ग्रस्त इलाकों का एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लेंगे. उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है. उत्तर बिहार की सभी नदियां उफान पर हैं.
सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, झंझारपुर, मधुबनी, अररिया सहित कई जिलों में बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी. मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद ही हवाई सर्वेक्षण करने की चर्चा थी. उत्तर बिहार के नदी जल ग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है. उसके कारण ही कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
ऐसे में सरकार की तरफ से बाढ़ को लेकर जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने भी जून में बाढ़ की तैयारी को लेकर कई बार बैठक की थी. आज वे बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य की भी समीक्षा करेंगे.




Leave a Reply