BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल, रेलवे पुल पर पानी चढ़ने से बिहार की ट्रेनों का बदला गया रूट

बारिश और नेपाल से आने वाली नदियों में उफान से उत्तर बिहार के साथ-साथ कोसी, सीमाचंल व पूर्वी बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. उत्तर बिहार के पश्चिम व पूर्वी चम्पारण के साथ-साथ शिवहर और सीतामढ़ी में कई ग्रामीण सड़कों पर आवागमन ठप है. सिकरहना की बाढ़ के कारण मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर रविवार दोपहर से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. सुगौली जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है. इस कारण मध्य पूर्व रेलवे ने छह ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया, जबकि दो को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है. यात्रियों की सुविधा और स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है. नीचे देखें पूरी लिस्ट.

परिवर्तित मार्ग से चल रही है ये ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 02557 मुज़फरपुर-आनंद विहार स्पेशल को वाया मुज़फरपुर- छपरा होकर
ट्रेन संख्या 09039 बांद्रा – बरौनी स्पेशल वाया कप्तानगंज- छपरा- मुज़फरपुर होकर
ट्रेन संख्या 09269 पोरबंदर- मुज़फरपुर स्पेशल वाया कप्तानगंज- छपरा – मुज़फ्फरपुर होकर
ट्रेन संख्या 05274 आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल वाया पनियहवा-नरकटियागंज-रक्सौल होकर
ट्रेन संख्या 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल वाया गोरखपुर कैंट-छपरा-मुजफ्फरपुर होकर
ट्रेन संख्या 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल वाया छपरा-सीवान-भटनी होकर
ट्रेन संख्या 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर स्पेशल वाया नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी होकर

पांच जुलाई को इन ट्रेनों का परिचालन हुआ रद्द

05210 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

05216 रक्सौल-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

05215 मुजफ्फरपुर-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

05209 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

05162 मंडुआडीह-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

05161 मुजफ्फरपुर-मंडुआडीह स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

Input: LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.