राज्य में राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्द बाण की बौछार हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो जमा खान (Minister of Minorities Welfare Department Zama Khan) ने कहा है कि तेजस्वी यादव अभी कच्चे हैं। उन्हें बहुत सीखने की जरूरत है। कब क्या बोलना है, यह तौर तरीका उन्हें सीखने की जरूरत है। वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सद्बुद्धि दें।
विपक्ष के बड़े नेता लेकिन तजुर्बा नहीं
मंत्री ने कहा कि तेजस्वी बड़े नेता हैं। विपक्ष के नेता हैं लेकिन अभी कच्चे हैं। बचपना की बातें करते हैं। उनकी बातों पर सदन में नेतागण हंसते हैं। तजुर्बा और उम्र का भी असर तो पड़ता है। जितना संंघर्ष लालू जी ने किया वो तो इनलोगों ने देखा ही नहीं है। लालू जी के नाम पर ही ये अपनी राजनीति कर रहे हैं। सरकार गिरने का दावा करने की बाबत तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री ने कहा कि वे क्या बोल जाएंगे कुछ ठीक नहीं। नीतीश जी की गोद में वे खेले हैं लेकिन तब भी वे उनके बारे में आपत्तिजनक बातें बोल जाते हैं। उन्हें बोलने का तौर तरीका उन्हें सीखना चाहिए।
देशभर में नीतीश कुमार की कोई तुलना नहीं
राज्य सरकार के मंत्रियों की तकरार और बयानबाजी पर मंत्री ने कहा कि घर में भी तो विवाद होता है। जहां भी कोई शिकायत है, वह दूर हो जाएगी। राजद में जदयू नेता के जाने पर जमां खां ने कहा कि जो जा रहे हैं उनकी आलोचना नहीं। जो गए हैं वे और सदस्यों को लाने गए हैं। राजद के कई विधायक हमारी ओर देख रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों का जितना विकास नीतीश जी ने किया वह किसी ने नहीं। माइनोरिटी कोचिंग से अल्पसंख्यक को बहुत फायदा हुआ है। गरीब बच्चे आज अधिकारी बन रहे हैं। यह नीतीश जी की ही देन है।नीतीश जी (CM Nitish Kumar) का हिंदुस्तान में कोई जोर नहीं। ये देश के पहले नेता हैं जिन्होंने न कभी परिवारवाद किया न क्षेत्रवाद। ये सबको साथ लेकर चलते हैं।




Leave a Reply