Repoted by Deepak
गायघाट। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अन्तर्गत शिवदाहा पंचायत के महेशवाड़ा सुन्दरपुर एक गांव की मुख्य सड़क अबतक नहीं बन सका।बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ जाने के बाद लगभग दर्जनो परिवार के लोगों के लिए आवागमन की समस्या ठप हो गया। इसके बाद लोगों ने अपने बल पर चचरी पुल बनाकर आवागमन चालू करने में जुट गए हैं।बाढ़ के हालात में भी लोगों ने हौसले को बुलंद रखा और कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी आज चर्चा हो रही है।पानी की तेज धारा में लोग चचरी पुल बनाने में लगे हुए हैं। तुरंत सरकारी व प्रशासनिक मदद नहीं मिली तो लोागें ने अपने बल पर बांस का चचरी पुल बनाने लगे। इससे सैकड़ो लोगों के आवागमन का टूट चुका रास्ता फिर बन गया। मामला गायघाट के शिवदाहा पंचायत का है।
इधर बाढ़ से सैकड़ो से अधिक की आबादी प्रभावित है। सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य की वयवस्था अबतक नहीं की गई हैं। इस कारण ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया। साथ ही जरूरत के सामानों को लाने व बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में परेशानी होने ल्रगी।ग्रामीणों ने खुद ही बनाया बांस का चचरी पुल
बना लिया। प्रशासन से टूटी सड़क को तुरंत बनवाने या कोई वैकल्पिक प्रबंध करने का आग्रह किया, लेकिन इसमें विलंब हाेता देख खुद ही कोई उपाय करने का फैसला किया। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग द्वारा बांस का चचरी पुल बना दिया।
बाहरी दुनिया से बन गया संपर्क
इस चचरी पुल के बन जाने के बाद अब गांव का सड़क संपर्क बाहरी दुनिया से फिर कायम हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के बाद सड़क बन जाएगी, लेकिन इस वक्त तो चचरी का ही सहारा है।






Leave a Reply