BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर; गायघाट में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें,16 गांव बाढ़ से घिरे,

Repoted by Deepak

बागमती नदी में आये उफान से गायघाट प्रखंड के 16 गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। नदी के तटबंधों के बीच आसपास क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जलस्तर में वृद्धि की आशंका से क्षेत्र के गांवों में अफरातफरी मची है।लोग बाल- बच्चों समेत ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।शिवदाहा, बरूआरी, तेजौल, बठवाड़ा, जहांगीरपुर,नवदपुर, शिवदाहा बरैल, लदौर, केवटसा, बलौर निधि, जमालपुर कोदई पंचायत समेत दर्जनो गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शिवदाहा-बरूआरी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बरैल बनकट्टा पुल पर पानी का दबाब बढ़ गया है।जलस्तर में वृद्धि हुई तो पुल धवस्त होने की संभावना है। इससे आवागमन और भी प्रभावित हो सकता है।गांव में आयी बाढ़ से खरीफ की फसल, धान के बिचड़े, मरुआ व सब्जियों की खेती चौपट हो गयी है। खेत-खलिहान डूबने से बाढ़ पीड़ितों के सामने पशु चारा, पेयजल, शौचालय, ईंधन, राशन आदि की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वहीं आवागमन की समस्या बढ़ गयी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.