देर रात से रुक रुककर लागतार हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कों से लेकर दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है. जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. घर और दुकानों में घुसे पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है.
बात करे शहर के मेन मार्केट मोतीझील, कल्याणी चौक, स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में सड़कों से लेकर दुकानों के अंदर तक बारिश का पानी पहुंचा है. बारिश का पानी से दुकानों में रखे सामान भी बर्बाद रहे हैं. सामान की बर्बादी को लेकर दुकानदार काफी चिंतित है. दुकानदारों की माने तो हर बार इसके बाद यही स्थिति हो जाती है, लेकिन नगर निगम कुछ करता नहीं है.
पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी बदल गए लेकिन शहर का कुछ हुआ नहीं हुआ. स्मार्ट सिटी का दावा किया जाता है लेकिन हर बार शहर का मेन मार्केट मोती झील डूब जाता है. हालात अगर दो-चार दिन लगातार बारिश हुई तो शायद लोग घरों से बाहर भी ना निकलेंगे.


Input : LiveCities



Leave a Reply