Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; भोजपुरी गाना ‘रिंकिया के पापा’ पर बना कार्तिक आर्यन फनी मीम, देखें…

भोजपुरी का फेमस गाना गाने ‘रिंकिया के पापा’ की पॉपुलारिटी से भला कौन नहीं वाकिफ है। इस गाने को बीजेपी सांसद और भोजपुरी के मशहूर सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने गाया है। ‘रिकिंया के पापा’ भोजपुरी के सुपरहिट गानों में शुमार किया जाता है। अब यह गाना एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बीच इस गाने को बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस गाने के एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो ‘रिंकिया के पापा’ गाना सुनकर ‘हीं हीं’ कर हंस रहे हैं। इस गाने के वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने बड़ा मजेदार कैप्शन लिखा है।

उन्होंने विडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘चिंटू त्यागी अपनी हीं हीं हीं पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे हैं… आपके रिऐक्शन देखके।’आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो में ‘रिंकिया के पापा’ गाने और फिल्म के कुछ शॉट्स को जोड़कर बनाया है। जो वाकई में बेहद फनी है। वीडियो में भोजपुरी स्टार और मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ गाना गाते हुए भी दिख रहे हैं।

गाने के लिरिक्स को कार्तिक आर्यन के कुछ शॉट्स के साथ कुछ फनी रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को कार्तिक के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देक चुके हैं। वीडियो पर फैंस भी कमेंट करते हुए इसे मजेदार बता रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.