मानसून की सक्रियता अभी जारी है। बुधवार को रुक-रुक कर एक- दो जगह पर हल्की बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि एक बार फिर उत्तर बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर शुरू में धीमा रहेगा, लेकिन बाद में अच्छी बारिश होगी। इधर, नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है।
इस तरह रहा नदी का जलस्तर
बुधवार को बूढी गंडक नदी का जलस्तर 51.41 मीटर पर रहा। यहां खतरे का निशान 52.53 मीटर है। बागमती का जलस्तर 53.81 मीटर पर रहा। जबिक खतरे का निशान 55.23 मीटर पर है। गंडक का जलस्तर 52.79 मीटर पर रहा जबकि खतरे का निशान 54.41 मीटर है।
शहर के निचले इलाके में संकट गहराया
बूढी गंडक किनारे बसे कांटी के मिठनसराय, विजयी छपरा के साथ इधर शहरी क्षेत्र में आश्रमघाट, माधव नगर, हनुमंत नगर, झील नगर, कर्पूरी नगर इलाके में बाढ़ के पानी से घिरा है। शहर से सटे छींट भगवतीपुर, शिवपुरी, लकड़ीढ़ाई इलाके में समस्या कायम है। मोहल्ले में पानी फैल जाने से सबसे अधिक परेशानी पेयजल संकट को लेकर हो रही है। नगर निगम की ओर से पेयजल की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं।





Leave a Reply