तेजस्वी और तेजप्रताप ने कोरोना का टीका ले लिया. पटना के मेदांता अस्पताल में दोनों भाईयों ने वैक्सीन लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई रूस निर्मित स्पूतनिक-वी वैक्सीन लिया है. सियासी गलियारे में टीका नहीं लेने को लेकर काफी छिंटाकशी हो रही थी. हर बार तेजस्वी से इसको लेकर प्रश्न पूछे जा रहे थे.
हाल के दिनों में जब वो अपने विधानसभा क्षेत्र जा रहे थे तब पत्रकारों ने उनसे वैक्सीन लेने को लेकर प्रश्न पूछा, तो उन्होंने कहा कि बिहार के 70 फीसदी लोग वैक्सीन ले लेंगे तब मैं लूंगा. इस बयान के बाद सियासी हमले तेज हो गए थे. बीजेपी-जेडीयू के नेता उनसे टीका लेने की अपील करते हुए लगातार कटाक्ष कर रहे थे.
लगातार हो रहे हमले का तेज ब्रदर्स ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी लेकर जवाब दिया है. हालांकि उन्होंने भारत निर्मित दोनों टीके (को-वैक्सीन और कोविशिल्ड) पर विश्वास नहीं किया. इसको लेकर भी सियासी हमले हो सकते हैं. इसपर तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या कहता है इससे फर्क नहीं पड़ता है. कोरोना से बचाव के लिए टीके जरूरी है. जिसे हम सभी को लेना चाहिए.
तेजस्वी ने पार्टी नेताओं से अपील करते हुए कहा कि कोरोना टीका लेने के प्रति लोगों को जागरूक करें. सभी को टीका लेना चाहिए. कोरोना की लड़ाई में यह काफी कारगर है. उन्होंने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए यह भी कहा कि बिना डर भय के हम सभी को टीका लगवाना चाहिए.





Leave a Reply