मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति में अप’राधियों ने ट्रक ड्राइवर मो. मुस्तकीम के साथ जमकर लू’टपाट की। वि’रोध करने पर अपरा’धियो ने ड्राइवर को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान अपराधियो ने उससे मोबाइल व करीब 20 हजार नकद लूट लिए। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को समिति के व्यवसायीयो ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए मेडिकल भेजा। फिर, सड़क जाम कर दिया। इस दौरान राहगीरो को भी जाम का सामना करना पड़ा।
ट्रक लगाकर सड़क जाम
जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अहियापुर थानेदार सुनील कुमार रजक ने किसी तरह मामले को शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम मुक्त कराया। थानेदार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लिखित शिकायत दर्ज की गई है। मोबाइल और कुछ नकद का बात सामने आ रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने बाजार समिति का गेट बंद कर दिया। फिर ट्रक लगाकर सड़क जाम कर दिया।
इनका क्या है कहना
व्यवसायियों ने कहा कि समिति के भीतर ट्रक ड्राइवर के साथ लूट’पाट व छि’नतई की घट’ना लगातार होती है। उन्होंने मांग किया कि देर रात पुलिस की एक गाड़ी बाजार समिति गश्त लगाती रहे और अप’राधियों पर नकेल कसे। पुलिस द्वारा का’र्रवाई का आ’श्वासन मिलने के बाद सभी ने जाम मुक्त किया।




Leave a Reply