BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार: गंडक भी सीमा में आई, बूढ़ी गंडक अभी लाल निशन से ऊपर, प्रमुख नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी

बिहार की नदियों का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। जलस्तर में गिरावट के कारण एक सप्ताह से अधिक समय से लाल निशान के ऊपर बह रही गंडक भी मंगलवार को अपनी सीमा में आ गई। हालांकि बूढ़ी गंडक रोसड़ा में लाल निशान से ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर बक्सर से भागलपुर तक नीचे आया है। सबसे अधिक 23 सेमी गिरावट पटना में आई है। विभाग ने दावा किया है कि सभी जगहों पर तटबंध सुरक्षित हैं। 

राज्य में कोसी का डिस्चार्ज सोमवार को बराह क्षेत्र में और घट गया। वहां मंगलवार को मात्र 54 हजार घनसेक पानी निकल रहा था। बराज पर भी डिस्चार्ज 84 हजार घनसेक रह गया है। गंडक का डिस्चार्ज भी कम होकर वाल्मीकिनगर बराज पर एक लाख घनसेक से नीचे 97 हजार घनसेक पर आ गया। डुमरियाघट में यह नदी लाल निशान से 9 सेमी नीचे बह रही है। दो दिन पहले वहां इसका जलस्तर लाल निशान से 60 सेमी ऊपर था। बूढ़ी गंडक रोसड़ा रेलपुल के पास लाल निशान से 41 सेमी ऊपर बह रही है।  

बूढ़ी गंडक के अलावा सभी नदियां लाल निशान से नीचे हैं। कमला जयगर और झंझारपुर में स्थिर है। दोनों जगहों पर लाल निशान से लगभग नीचे है। बागमती नदी का जलस्तर सभी जगहों पर लाल निशान से काफी नीचे है। अधवारा और औ दूसरी नदियों का जलस्तर भी अभी नीचे है। गंगा के जलस्तर में पटना में कमी आई है। पटना के दीघा में इसके जलस्तर में 21 और गांधी घाट पर 23 सेमी की गिरावट आई। यह सभी जगहों पर लाल निशान से काफी नीचे है। पुनपुन के जलस्तर में बुधवार तक लगभग 30 सेमी की कमी होने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.