सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई सोमवार से बिहार दूरदर्शन पर शुरू हो गई. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद व यूनिसेफ के सहयोग से कार्यक्रम तैयार किया गया है. पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों की पढ़ाई दोपहर तीन बजकर पांच मिनट से चार बजे तक चली. वहीं, तीसरी से पांचवीं तक की क्लास शाम चार बजतक पांच बजे से पांच बजे तक चली. 10 मई से कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई डीडी बिहार पर चल रही है.
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई का अनुभव बच्चों के लिए नया होगा, लेकिन इससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा. 28 जून से पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर कक्षाएं शुरू हो गई हैं.
गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अप्रैल से सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं. पहली से 12वीं तक की पाठ्य पुस्तकें भी बिहार टेक्सटबुक पब्लिसिंग कॉरपोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं, ताकि बच्चे डाउनलोड कर अच्छी से पढ़ाई कर सकें. छठी से 12वीं कक्षा के लिए ‘मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय’ के तहत पांच घंटे की पढ़ाई चल रही है. इसी तरह से अब पहली से पांचवीं कक्षाओं के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी. सरकार का मानना है कि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हों, इसलिए यह व्यवस्था की गई है.




Leave a Reply