BIHARBreaking NewsSTATE

18 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। 18 जिलों के लोगों को मंगलवार को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि शेष 18 में बारिश जारी रहेगी। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने एक जुलाई तक येलो अलर्ट (Yellow Alert in Bihar) जारी कर दिया है।। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूर्वी राजस्‍थान से चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र असम तक फैला हुआ है। उसी की वजह से राज्‍य के कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर की बारिश की संभावना है। उत्‍तर पूर्व बिहार में एक-दो स्‍थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं। बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए लोगों को अलर्ट किया गया है।   

मौसम में तेजी से हो रहा है बदलाव 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के संजय कुमार का कहना है कि मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश होगी तो कुछ में राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में मानसून सक्रिय है। इसके अलावा मौसम का स्‍थानीय असर भी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिय़ा, जुमई में मंगलवार को बारिश से राहत मिलेगी। वहीं शेष जिलों में पूर्व के भांति बारिश जारी रहेगी। उन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को बारिश एवं तेज हवा के दौरान घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। क्‍योंकि वज्रपात से राज्‍य में बड़ी संख्‍या में लोगों की जान जा रही है। 

सोमवार को हुई बारिश 

       स्थान       बारिश (एमएम) 

  • बक्सर            60 
  • जलालपुर        50 
  • वैशाली           40 
  • टिकारी          30 
  • पटना            30 

राजधानी का तापमान रहा सामान्‍य सामान्य

राजधानी के वातावरण में बादलों का आना-जाना लगा है। भारी बारिश नहीं हुई। शहर का तापमान भी सामान्य रहा। सोमवार को अधिकतम 34.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई। इधर उमस ने लोगों को परेशान रखा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.