Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

क्या बीजेपी में वापसी कर सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा?

कांग्रेस नेता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का प्रेम एकबार फिर भाजपा उजागर होता दिख रहा है। रविवार को राजनीतिक गलियारे में उनके ट्वीट के कई तरह के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, उन्होंने कोरोना के नए वेरिएंट को बिना बात खामखां मोदी से दुखी।

सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, ‘दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं। 1. अपने दु:खों से दु:खी, 2. दूसरों के दु:ख से दु:खी, 3. दूसरों के सुख से दु:खी और नया वेरिएंट 4. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!’ पूर्व लोकसभा सांसद के ट्वीट की आखिरी लाइन को मोदी प्रेम से देखकर जोड़ा जा रहा है। उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या वे दोबारा बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं

पटना साहिब से दो बार सांसद रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में उन्हें जगह नहीं मिली थी। इसके बाद से वह पीएम मोदी की खुलेआम आलोचना करते रहते थे। बाद में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद कांग्रेस ने उनको पटना साहिब से प्रत्याशी भी बनाया था लेकिन तब वह भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद से हार गए थे।

Comments (1)

  1. यह दुखी होने वाली बात क्या शत्रुघ्न सिन्हा पर खुद लागू नहीं होती ?
    दलबदुओं से सावधान !

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.