शहरी क्षेत्र के लाभुकों के राशन कार्ड में भारी गड़बड़ी है। कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम गायब हैं। कार्ड में जिन लोगों के नाम हैं उसमें भी त्रुटियां है। कई लोगों को राशन कार्ड उनके वार्ड की जगह दूसरे वार्ड में चला गया है। राशन दुकानदार भी राशन देने में मनमानी कर रहे हैं। जिन लोगों का राशन दे रहे हैं उनसे अवैध उगाही कर रहे हैं। महापौर सुरेश कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस आशय की शिकायत की है। कहा है कि एक वार्ड का राशन कार्ड दूसरे वार्ड में चला गया है। प्रपत्र- ख का अनुपालन नहीं किया गया है। लाभुक के परिवार के सदस्यों का नाम कार्ड पर नहीं जोड़ा गया है। राशन कार्ड में आवेदक या उसके पिता या पति के नाम में बड़ी त्रुटि है। जिन नामों को राशन कार्ड में जोड़ा गया है उनका नाम पाश मशीन में नहीं आ रहा है और राशन नहीं मिल रहा है। लाभुकों से डीलरों द्वारा नजराना मांगा जा रहा है। मार्च महीने में वार्डवार शिविर लगाकर राशन कार्ड की त्रुटियां को दूर करने, छूटे नाम को जोडऩे का काम किया गया था, लेकिन आज तक कार्ड नहीं आया। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्याओं को दूर करने के लिए पहल का अनुरोध किया है।
निगम जलजमाव: अपनी जिम्मेदारी को समझें अधिकारी व कर्मचारी, नहीं होगी परेशानी
मुजफ्फरपुर : वार्ड सात स्थित आनंदपुरी बीबीगंज जहां पहले आधे घंटे की बारिश में गली-मुहल्ला से लेकर लोगों घरों तक में बारिश का पानी जमा हो जाता था वहां अब पानी नहीं लग रहा। नगर निगम के प्रयास से रेलवे की जमीन में कच्चा नाला का निर्माण हो जाने लोगों ने राहत की सांस ली है। यह बातें आनंदपुरी बीबीगंज जलजमाव मुक्त अभियान समिति के सचिव अरुण कुमार शुक्ल ने अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने मोहल्ले के प्रतिनिधि के रूप में रेलवे, एनएचआइ एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन, विधायक, सांसद, पूर्व नगर विकास मंत्री, महापौर एवं पार्षद के प्रति के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके सहयोग से यह हो सका है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अधिकारी अपने जिम्मेदारी का ठीक से पालन करें तो कभी किसी को परेशानी नहीं होगी।




Leave a Reply