STET पास सभी अभ्यर्थियों की बहाली होगी. सरकार ने यह फैसला ले लिया है. शिक्षा विभाग ने अभी-अभी इसकी घोषणा की. जिसमें कहा गया कि एसटीईटी परीक्षा पास सभी अभ्यर्थियों की बहाली होगी. जिसको लेकर सस्पेंस बरकरार था. सरकार पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी थी कि बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में शिक्षकों की जितनी सीटें खाली है उससे बहुत कम अभ्यर्थी पास किए हैं. इसलिए सभी की बहाली होगी. लेकिन मेरिट लिस्ट नाम नहीं होने के कारण हंगामा शुरू हो गया. पिछले दिनों पटना बोर्ड ऑफिस में अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा भी किया .
लेकिन सरकार ने अब साफ कर दिया कि जिन अभ्यर्थियों की नाम मेरिट लिस्ट में नहीं भी है लेकिन वो एसटीईटी पास है, उनकी बहाली होगी. STET 2019 परीक्षा में पास सभी अभ्यर्थी शिक्षक बनेंगे. मेरिट लिस्ट में आने वाले लोग के साथ-साथ लिस्ट में नहीं आने वाले लोग भी शिक्षक बहाली के योग्य होंगे. सातवें चरण या उसके बाद भी इन्हें मौका दिया जाएगा.
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया कि न्यूनतम उतीर्णता के आधार पर क्वालिफाइड अभ्यर्थी शिक्षक बहाली के लिए योग्य होंगे. पास अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है. वे सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनेंगे. बता दें कि बिहार में 34 हजार 440 पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है. इसके साथ ही एसटीईटी 2011 की वैद्यता को ताउम्र कर दिया गया. जिसकी वैद्यता जून 2021 में खत्म हो रहा था.

Input : LiveCities



Leave a Reply