BIHARBreaking NewsSTATE

टीकाकरण में देश के टॉप 8 जिलों में शामिल हुआ पटना

टीकाकरण में देश के टॉप 8 जिलों में पटना भी शामिल हो गया. वैक्सीनेशन में पटना जिला का आंकड़ा 1624394 पहुंच गया है. इस आंकड़े के साथ पटना जिला राष्ट्रीय स्तर पर आठवें स्थान पर है. इसके अलावे जयपुर 1616179 एवं नागपुर 1578760 वैक्सीनेशन के साथ नीचे घिसकर 9वें और 10वें स्थान पर पहुंच गया है. देश के टॉप 8 राज्य में पटना के शामिल होने पर जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर की है.

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पटना जिला अंतर्गत टीकाकरण अभियान में शानदार एवं उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु संचालित टीकाकरण अभियान के लिए पटना जिला को देश के टॉप 8 जिलों में शामिल किया गया है. जिले के तमाम अधिकारियों एवं कर्मियों ने  इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना की है. तथा उन्हें शानदार उपलब्धि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों एवं कर्मियों की कर्तव्य परायणता एवं टीम भावना की सराहना  करते हुए बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित स्थान से हम सबों को दोगुने उत्साह ,उमंग ,जुनून एवं जज्बे से कार्य करने तथा सर्वोत्कृष्ट  स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है.https://www.youtube.com/embed/4D_M-5Tv2pw?feature=oembed

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम  10 स्थान प्राप्त करने वाले जिले  में वैक्सीनेशन की स्थिति इस प्रकार  हैं-

1.मुंबई 5127354

 2.पुणे4199419

3.कोलकाता 3026549

4.चेन्नई 2863064

5.थाणे  2378937

6.इंदौर 2202425

7.नॉर्थ 24 परगना 2004344

 8.पटना  1624394

9.जयपुर  1616179

 10.नागपुर  1578762

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.