BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी / कोरोना काल में गर्भवती महिलाएं  रखें अपना विशेष ध्यान: डॉ सोनाली

  • स्वच्छता के साथ सन्तुलित आहार का सेवन है जरूरी
    –  सही समय पे हो गर्भवती महिलाओं की जांच

मोतिहारी,  25  जून । 
कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को साफ- सफाई के साथ अपनी सेहत का पूरा ध्यान देना आवश्यक  है। गर्भावस्था के समय संतुलित आहार का उपयोग करना चाहिए ताकि गर्भवती व गर्भस्थ शिशु पर कोई आंच न आए। स्वास्थ्य माता -पिता से ही स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। संतुलित आहार का सेवन करके ही कुपोषण के प्रभाव से बच सकते हैं, इसके लिए पोषकतत्वों से युक्त ताजे मौसमी फल, हरे सब्जियों के साथ रेशेदार सबूत अनाज का सेवन काफी लाभप्रद है। ये कहना है स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सोनाली गुप्ता का।

  • खुद का विशेष ध्यान रखें संक्रमित महिलाएं:
    डॉ सोनाली गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए । ऐसे में अपने खान-पान को लेकर अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाना होगा । वह बाहर से आने वाले लोगों से नहीं मिले तो ज्यादा ठीक रहेगा, अगर मजबूरी है तो मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें । इस समय जितना अपने मन को खुश रखें यह उसके और गर्भस्थ शिशु के लिए बेहतर होगा। हल्के व सूती वस्त्र धारण करें, खुली जगहों पर टहलें।
  • कोरोना संक्रमित होने पर प्रोटोकाल का पालन करें:

गर्भवती महिला अगर कोरोना संक्रमित हो जाती हैं तो उसे भी प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। वे सबसे पहले खुद को आइसोलेट कर लें और किसी भी व्यक्ति से ना मिलें । घर में छोटे बच्चे हैं तो उनसे भी दूरी बनाकर रखें। डाक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लें। तनावमुक्त होकर उपचार कराएं। 

  • उच्च जोखिम में सावधानी बहुत जरूरी:

डॉ सोनाली ने बताया कि- घर में यदि कोई सदस्य कोरोना संक्रमित है तो गर्भवती के संपर्क में न आएं। वैसे सदस्यों से दूरी बनाना जरूरी है। खानपान की रूटीन का पालन करना जरूरी है । खुराक (डाइट) में विटामिन को जरूर शामिल करें जिससे  किसी प्रकार की समस्या ना हो। ऐसे में तेल, घी और मसालेदार खाने  साथ ही कूलर/एसी , ठंढ़े पेय पदार्थों से परहेज जरूरी है। 

  • समय पर आवश्यक जाँच के साथ टीकाकरण जरूरी: 
    महिला चिकित्सक ने बताया कि बीपी,हीमोग्लोबिन, सुगर, वजन, एचआईवी, थायरॉइड आदि की जाँच  समय पर होनी चाहिए। सभी आवश्यक टीकाकरण भी जरूरी है । 

गर्भवती महिलाऍ ऐसे रखें ख्याल 
•संतुलित आहार लें। 
•डाइट में विटामिन शामिल करें।
•तेल, घी मसालेदार खाने से परहेज़ करें ।
•बुखार होने पर घबराएं नहीं
•इम्युनिटी का विशेष खास ख्याल
•कोरोना के लक्षण है तो तुरन्त डाक्टर से संपर्क करें ।
•पैरासिटामोल, विटामिन सी, फोलिक एसिड, जिंक और बी कांप्लेक्स दवा जरूर रखें ।
•हर दिन हल्का व्यायाम जरूर करें
•तनाव न लें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.