Breaking NewsNational

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में 776 डॉक्टरों की हुई मौत: IMA

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave) के दौरान 776 डॉक्टरों की मौत हो गई, जिनमें सबसे अधिक 115 डॉक्टरों ने बिहार में जान गंवाई. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association, आईएमए) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 109 डॉक्टरों ने जान गंवाई है.

आईएमए की कोविड-19 रजिस्ट्री के आंकड़े के अनुसार दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 109, बिहार में 115, पश्चिम बंगाल में 62, तमिलनाडु में 50, आंध्र प्रदेश में 40, असम में 10, गुजरात में 39 और झारखंड में 39 डॉक्टर की जान गई. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 16, महाराष्ट्र में 23, ओडिशा में 34, राजस्थान में 44 और तेलंगाना में 37 डॉक्टरों की मौत हुई है.

देखिए राज्यवार आंकड़ें

फोटो साभारः ANI


देशभर में घट रहे हैं कोरोना के मामले
बता दें कि देश में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 51,667 नए कोरोना केस आए और 1329 संक्रमितों की जान चली गई है.

इससे पहले बुधवार को 54069, मंगलवार को 50,848 नए मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 64,527 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 14,189 एक्टिव केस कम हो गए.

रिकवरी दर में हो रही है बढोतरी
लगातार 43वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 24 जून तक देशभर में 30 करोड़ 79 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 60 लाख 63 हजार टीके लगाए गए. वहीं अब तक 40 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.