BIHARBreaking NewsSTATE

बगहा में बाढ़ की त’बाही, एक दर्जन से अधिक गांव की गलियों में घुसा पानी, लोगों ने लगाई मदद की गुहार

नेपाल और उत्तर बिहार में हुई भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ का संक’ट खड़ा हो गया है. बगहा में कुछ दिन पहले उत्पन्न यह संकट अभी तक टल नहीं पाया है. जिले में करीब एक दर्जन गांव बाढ़ की जद में आ चुके हैं. इसकी वजह से हजारों लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है.

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से पहाड़ी नदियों में उफान आया. इसकी वजह से जिले के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. बाढ़ के पानी से सड़कें नेस्तनाबूंद होने लगी हैं. साथ ही धान की फसल और उसके लिए तैयार मेंढ़ पूरी तरह से क्षत विक्षत हो चुके हैं. लोगों ने राहत के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगानी शुरू कर दी है.

बगहा में लोग काफी समय से बांध की मांग कर रहे हैं. ताकि गंडक नदी से होने वाले कटाव को रोका जा सके. साथ ही जिले में कई गांवों के हरसाल बाढ़ की जद में जाने की स्थिति पर रोक लग सके. लेकिन उपेक्षा के शिकार जिले में एक बार फिर से हर्नाटांड़, महादेवा, तरूआंव सहित करीब एक दर्जन गांव बाढ़ की जद में

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.