BIHARBreaking NewsSTATE

लालू की मौजूदगी में वर्चुअल होगा राजद का 25वां स्थापना दिवस समारोह, तेजस्‍वी आज नाव से जाएंगे राघोपुर

बिहार वापसी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार दोपहर वे वीरचंद पटेल मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। करीब एक घंटे वहां रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं संग आगामी पांच जुलाई को होने वाले पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। तेजस्वी यादव ने इस बैठक की तस्वीर भी अपने ट्विटर पर साझा की। स्थापना दिवस कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

राजद का स्थापना दिवस समारोह वर्चुअल होगा। इसमें तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित अन्य सभी नेता शामिल होंगे। इस समारोह के अलावा पार्टी व राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

बता दें कि राजद की स्थापना पांच जुलाई 1997 को नई दिल्ली में हुई थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, शिवचन्द्र राम, सुरेश पासवान, विनोद कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव तथा कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

आज नाव से राघोपुर जाएंगे तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर जाएंगे। पीपा पुल हट जाने के चलते वे कच्ची दरगाह से नाव के जरिए राघोपुर पहुंचेंगे। तेजस्वी वहां कटाव के कारण हुए नुकसान को देखेंगे और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.