जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत ढड़हर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ है. हाद’से में एक मंदिर क्षति’ग्रस्त हो गया वही एक महिला सहित 3 लोग झु’लस गए है. बिजली की चपेट में आने से झुलसे हुए तीनों को ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है.
गुरुवार को लगभग 3:30 बजे दिन में अचानक तेज हवा के साथ तेज बारिश एवं वज्रपात हुआ. तेज बारिश एवं बिजली की चमक को देखकर ढड़हर गांव के एक महिला सहित तीन लोग गांव के पास ही एक मंदिर में छुप गए, तभी चमक के साथ मंदिर के ऊपर ही आकाशीय बिजली गिर पड़ी. मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया वही मंदिर की आड़ में छुपे हुई हीरावती देवी पति रामअवतार राजभर उम्र 40 वर्ष , रोतन राजभर उम्र 55 वर्ष , राकेश पाल पिता नगीना पाल उम्र 18 वर्ष तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए है.


मंदिर पर बिजली गिरते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. वही गांव के समाजसेवी गोपाल राजभर के द्वारा इस घटना की सूचना तत्काल चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती को दी गयी. जिसके बाद चिकित्सा प्रभारी के द्वारा एंबुलेंस भेजा गया, जिसमें तीनों घायलों को इलाज के लिए दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
Input : Live cities



Leave a Reply