बिहार में लालू यादव के प्रशंसक उनका दीदार करने को लेकर बेताब है. उनकी बेताबी ऐसी की हर प्रशंसक कोई किसी ना किसी रूप से उनके लिए दुआएं कर रहा है. कोई पूजा-पाठ करवा रहा है तो कोई मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघर जाकर मन्नतें मांग रहा है. इन सभी की एक दुआ की उनके भगवान लालू यादव जल्द से जल्द बिहार आ जाएं. एक ऐसा ही प्रशंसक तेजस्वी से मिलकर लालू प्रसाद में अपनी आस्था का एक नमूना पेश किया. जिसे देखकर तेजस्वी भी हतप्रभ रह गए.
दरअसल लालू यादव का एक प्रशंसक ने अपने सीने पर राजद सुप्रीमो का टैटू बनावा लिया है. अपने सीने पर लालू यादव का टैटू बनाकर यह प्रशंसक उनके जल्द बिहार आने की हर रोज मन्नते मांगता है. तेजस्वी ने जब इस प्रशंसक के बारे में जाना तो उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने ऐसे प्रशंसकों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि लाखों लोग लालू यादव को अपने दिल में जिंदा रखे हुए हैं. उनकी दुआओं से ही आरजेडी सुप्रीमो जल्द बिहार आएंगे.
सूत्रों के हवाले से लालू यादव के बिहार आने की खबर सामने आयी है. कहा जा रहा है कि 5 जुलाई को आरजेडी सुप्रीमों बिहार आ सकते हैं. सबकुछ ठीक रहा तो यह तारीख फिक्सड है. इस दिन दिल्ली से वो पटना आ सकते हैं. जिसके संकेत तेजस्वी ने भी दे दी है. तेजस्वी ने कहा कि हमलोग को उम्मीद है कि आरजेडी सुप्रीमो बहुत जल्द बिहार आ सकते हैं.
दरअसल 5 जुलाई को आरजेडी के लिए खास दिन होता है. इसी दिन पार्टी की स्थापना लालू यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर की थी. इस दिन को आरजेडी के नेता बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव इस दिन को आरजेडी के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी ये बातें महज कयास मात्र है. पार्टी के स्तर पर या परिवार के स्तर पर इस बात की अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
चारा घोटाला मामले में कोर्ट से जमानत मिलने पर लालू यादव इनदिनों दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. यहीं पर वो एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. उनके स्वास्थ्य में बहुत धीरे-धीरे सुधार हो रही है. हार्ट और किडनी की गंभीर समस्या से इनदिनों लालू यादव जुझ रहे हैं. जिसको लेकर पिछले दिनों वो एम्स में भर्ती भी थे.


Input : LiveCities



Leave a Reply