BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: बारिश के पानी में डूबा जुब्बा सहनी पार्क, खुलने के लिए करना होगा इंतजार

जुब्बा सहनी पार्क में घूमने वालों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। सरकार से पार्क खोलने की अनुमति भले मिल गई है, लेकिन निगम प्रशासन ने अभी इसके लिए आदेश जारी नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर पार्क बारिश के पानी से डूबा है। लाकडाउन से पार्क बंद रहने से कई हिस्सों में जंगल-झाड़ उग आए हैं। पानी जमा होने से अधिकतर पौधे गल गए हैं। वर्तमान में पार्क उपयोग के लायक नहीं रह गया है। हालांकि सरकार से पार्क खोलने की अनुमति के बाद पंङ्क्षपग सेट लगाकर जमा पानी निकालनेे का काम जरूर शुरू कर दिया गया है। पार्क प्रभारी पांडव कुमार के अनुसार पार्क में पानी लगा है। पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पार्क के अंदर ही नहीं बाहर भी पानी लगा है। उन्होंने कहा कि अभी निगम प्रशासन द्वारा पार्क खोलने का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर इसे खोला जाएगा। प्रयास किया जा रहा है के पार्क के अंदर जमा पानी निकल जाए। कंपनी बाग स्थित पार्क पर भी अभी ताला लगा है। वहां तैनात कर्मी ने कहा कि साहब का आदेश आने के बाद ही पार्क खोला जाएगा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.