BIHARBreaking NewsSTATE

दिल्ली में आज नीतीश की आंखों का ऑ’परेशन/AIIMS में भर्ती हुए CM, डॉ. राज्यवर्धन आजाद की निगरानी में होगा ऑपरेशन, मंत्री संजय झा भी हैं साथ

CM नीतीश कुमार दिल्ली एम्स में भर्ती हो गए हैं। गुरुवार को उनकी आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। एम्स के डॉक्टर राज्यवर्धन आजाद की निगरानी में मुख्यमंत्री की आंखों की सर्जरी होगी। सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक नीतीश कुमार एम्स में भर्ती रह सकते हैं।

मंगलवार शाम को सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा भी था कि वे आंखों का इलाज कराने के लिए आए हैं। एम्स में नीतीश कुमार के साथ उनके खास सहयोगी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी हैं। दिल्ली जाने के दौरान सीएम के साथ जेडीयू नेता और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे।

दिल्ली दौरे को लेकर चल रही थी अटकलबाजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर पिछले एक सप्ताह से अटकलबाजी चल रही थी। इसे लोग संभावित कैबिनेट के फेरबदल से भी जोड़ कर देख रहे थे, लेकिन मंगलवार को स्थिति साफ हुई कि वो आंख का ऑपरेशन कराने ही गए हैं। दिल्ली दौरे की वजह सामने आते ही विपक्ष हमलावर हो गया। तंज कसते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने कहा था कि 16 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद आंख की सर्जरी के लिए अगर दिल्ली जाना पड़ रहा है तो समझिए बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की क्या हालत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.