BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना वैक्सीन लेने वालों को फ्लाइट किराये में मिलेगी 10% तक की छूट, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

कोरोना संक्रमण के चलते फैली वैश्विक महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन का दोनों डोज लेना अनिवार्य है. अब इसके और भी फायदे हैं. दरअसल, वैक्सीन केवल स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से ही जरूरी नहीं है, बल्कि ये हवाई किराए में छूट तक दिला सकता है. जी हां! विमानन कंपनियों द्वारा यह पहल शुरू की गई है. वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने के मकसद से कई बड़ी कंपनियां सामने आने लगी हैं. इसी कड़ी में निजी विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से यह नई पहल शुरू की गई है. इंडिगो ने टीकाकरण कराने वाले यात्रियों को विमान किराया में 10 फ़ीसदी तक छूट देने की घोषणा की है.

इंडिगो की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन लोगों ने कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है, उन्हें इस तरह की छूट दी जाएगी. इंडिगो की ओर से यह भी बताया गया है कि छूट आधार शुल्क पर दी जाएगी और यह छूट केवल सीमित वर्ग में उपलब्ध है. छूट के तहत पहली शर्त यह है कि टीकाकरण करा चुके 18 साल और इससे अधिक आयु वर्ग के केवल उन लोगों को रियायत दी जाएगी जो बुकिंग के समय भारत में रह रहे हों और भारत में ही कोविड-19 का कम से कम एक टीका अवश्य लिए हों.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.