BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : बिना मास्क पहने मिले यात्रियों से वसूला जु’र्माना

मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर बुधवार को बिना मास्क लगाए कई रेल यात्रियों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। साधारण टिकट काउंटर वाले वेटिग हाल से प्रवेश कर रहे तीन युवकों को हेड कांस्टेबल सुभाष पांडेय ने पकड़ा। बाद में टीटीई से मास्क नहीं पहनने पर तीनों को जुर्माना लगाया गया। तीनों युवक सीतामढ़ी का रहने वाला बताए गए हैं। इसके साथ ही बिना मास्क पहने अन्य रेल यात्रियों पर भी जुर्माना लगाया गया।

कोरोना टीकाकरण को मिली 40 हजार डोज, सभी केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण को गति देने के लिए नियमित वैक्सीन पहुंच रही है। राज्य मुख्यालय ने इसी कड़ी में 18-44 व 45 से 60 साल वालो के वैक्सीन खत्म होने पर 40 हजार डोज उपलब्ध कराई है। इसे सदर अस्पताल स्थित केंद्रीय वैक्सीन सेंटर से जिले में बनाए गए केंद्रों पर भेजा गया।

केंद्र के प्रभारी शत्रुघन चौधरी ने बताया कि अभी जिले के लिए 40 हजार डोज मिली हैं। देर शाम तक शहरी क्षेत्र व उसके आसपास के केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई है। गुरुवार से वहां टीका लगना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 30 हजार डोज प्रखंडों में बनाए गए केंद्रों पर भेजी जाएगी। वहीं 10 हजार डोज वैक्सीन स्टोर में रखी गई है। उन्होंने कहा कि जिले के अलावा पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण को 25-25 हजार डोज उपलब्ध कराई गई है। समय से पहले हर जगह पर वैक्सीन भेजी जाएगी ताकि किसी को परेशानी न हो।

जिले में 12 मिले पाजिटिव

जिले में बुधवार को 2980 संदिग्धों के नमूनों की जांच कराई गई। इनमें 12 लोग पाजिटिव पाए गए। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 13 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अबतक 31 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.