BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के बोधगया में द’र्दनाक हा’दसा! कुएं में गिरे पशु को बचाने में तीन युवकों को गंवानी प’ड़ी जान

गया. बोधगया प्रखंड स्थित गाफ़ा पंचायत के जानी बीघा गांव में एक दिल दहलाने वाली घट’ना प्रकाश में आई है. यहां कुएं में गिरे एक पशु को बचाने के चक्कर में 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई है. घटना बुधवार की है, जब एक सुअर कुएं में गिर गया. उसे बचाने के लिए एक युवक कुएं में कू’द गया. जब वह युवक नहीं निकला तो दूसरा युवक भी कुंए में कूद पड़ा. जब दोनों ही युवक कुछ देर तक नहीं निकले तो तीसरा युवक भी कूद गया. इस तरह तीनों युवकों की कुंए में गिर कर घटनास्थल पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों की दम घुटने से मौत हुई है.

मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र मांझी, 22 वर्षीय जितेंद्र मांझी और 23 वर्षीय रविंद्र मांझी के रूप में की गई है. तीनों जानी बिगहा के रहने वाले थे. इस घटना से इलाके में सनाटा पसरा हुआ है. तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीरेंद्र मांझी का 5 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. इनमें तीन लड़की और 2 लड़का  है.

बता दें कि जब लोगों को पता चला कि तीन युवक को पशु को बचाने को लेकर कुएं में कूदने से जान चली गई है तो बोधगया थाने को सूचित किया गया. इस दौरान बोधगया थाने के एएसआई नवल किशोर मंडल आनन-फानन में अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया.
इसके बाद अंचलाधिकारी कमलनयन कश्यप भी मौके पर पहुंच आपदा प्रबंधन के तहत चार चार लाख रुपये मृतक के परिजनों को देने की बात कही. साथ ही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन तीन हजार रुपये तुरंत दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.