BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं

Bihar Weather Alert बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। पिछले दस दिनों के बाद राज्य के मौसम में काफी बदलाव देखा गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। स्थानीय कारणों से कुछ इलाके में हल्की बारिश हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे सुधर रहा है। वैसे बादलों का आना-जाना आगे भी लगा रहेगा। फिलहाल राज्य में भारी बारिश (Heavy Rain) की उम्मीद नहीं है। हालांकि विज्ञानियों ने यह आगाह भी किया है कि मौसम का मिजाज तो तीन से चार घंटे में भी बदल सकता है।

कुछ क्षेत्रों में हो सकती है बारिश 

मंगलवार को पटना, भागलपुर, गया एवं पूर्णिया में बारिश रिकार्ड नहीं की गई। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में हरियाणा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। उसके कारण उत्तरी बिहार के कुछ इलाके में बारिश होती है। इसको लेकर उत्तरी बिहार के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, मध्य एवं दक्षिण बिहार में मौसम साफ रहेगा। 

आज तापमान में वृद्धि की संभावना

राजधानी में मंगलवार को तापमान सामान्य के करीब रहा। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गया में 32.3, भागलपुर में 35, पूर्णिया में 35.5 तापमान रिकार्ड किया गया। बुधवार को तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश की उम्मीद बहुत कम है। 

अचानक आंधी के साथ बारिश की संभावना

फिलहाल वातावरण में बदलाव होने से कभी भी अचानक मौसम बदल सकता है। अचानक आंधी के साथ बारिश हो सकती है। आजकल अचानक मौसम में बदलाव होने में मात्र तीन घंटे का समय लगता है। 

बता दें कि प्री मानसून और उसके बाद मानसून की शुरुआत से बिहार में अच्‍छी बारिश हुई। जून महीने में तो 17 जून तक ही औसत बारिश का रिकार्ड टूट गया था।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.