BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : बिहार में स्‍कूल और मॉल को लेकर फैसला आज, कल से बढ़ सकता है छूट का दायरा

बिहार में घटते कोरोना संक्रमण के बीच अनलाक-3 पर फैसला आज लिया जाएगा। कोरोना के घटते संक्रमण के बीच बाजार पाबंदियों में और छूट की उम्मीद कर रहा है। अनलाक के दो सप्ताह में भी संक्रमण दर कम रहने के कारण अनलाक-3 में थोड़ी और छूट मिलने की संभावना है। हालांकि रात्रिकालीन कफ्र्यू के जारी रहने की संभावना है। अनलाक-2 की मियाद मंगलवार की रात तक है। नया आदेश बुधवार की सुबह से प्रभावी होगा। इधर, स्‍कूलों और कालेजों में अब नए सत्र के लिए नामांकन शुरू होना है। इसे देखते हुए शैक्षणिक संस्‍थानों में धीरे-धीरे गतिविधियां बढ़ाई जा सकती हैं, हालांकि बच्‍चों के स्‍कूल आने पर अभी रोक ही रहेगी।

आज शाम पांच बजे होगी आपदा प्रबंधन समूह की बैठक

सोमवार को शाम आपदा प्रबंधन समूह की बैठक है। इसमें ही अफसर अगले एक सप्ताह के आदेश की रूपरेखा तय करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कुछ शर्तों के साथ शापिंग माल खोलने पर विचार किया जा सकता है। रेस्तरां व शादियों में थोड़ी छूट की उम्मीद भी लोग कर रहे हैं, मगर इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। स्‍कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री ने पिछले हफ्ते सकारात्‍मक बयान दिया था, लेकिन इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। स्‍कूल खोलने पर फैसला जुलाई में लिये जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है। अगले हफ्ते की गाइडलाइन में ऑनलाइन शिक्षा को ही जारी रखने की बात कही जा सकती है।

बड़ी छूट के लिए अगले माह का इंतजार

आपदा प्रबंधन समूह से पहले मुख्यालय स्तर के जिलों के डीएम से फीडबैक भी लिया जा रहा है। अफसरों का यह मानना है कि अब तक मिली छूट के बाद ही बाजार में काफी भीड़ है। ऐसे में छूट का दायरा धीरे-धीरे ही बढ़ाना ठीक होगा। शिक्षण संस्थानों के साथ अन्य बड़ी छूट के लिए कम से कम एक-दो सप्ताह और इंतजार करना होगा। अगर संक्रमण के घटने की रफ्तार यही रही तो अगले माह कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.