BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में मौसम का अलर्ट / पटना, मुजफ्फरपुर सहित 6 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेत’वानी, राज्य में दो दिनों तक बारिश और बिजली गिरने का अनुमान

मौसम विभाग ने पटना, गया सहित 6 जिलों में बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के साथ तेज बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, दाे दिनों तक मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात काे लेकर अलर्ट किया है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में आपदा को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है।

पटना में तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और भोजपुर को लेकर सोमवार को सुबह अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा है। नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय को लेकर भी हल्के और मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग काअनुमान है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा।

मानसून पूरी तरह से एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और पड़ोस में कम दबाव का क्षेत्र मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के साथ बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम राजस्थान से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक दोलन कर अब पश्चिमोत्तर राजस्थान से दक्षिण हरियाणा में पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक बढ़ रही है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आस पास के साथ उत्तरी झारखंड और गंगा के पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो समुद्र तल से 1.5 किमी उपर तक फैला हुआ है। इस सिस्टम से मानसून पूरी तरह से एक्टिव है और बिहार में इसका असर देखा जा रहा है। यहां सामान्य से अधिक बारिश हो रही है।

उत्तर बिहार में तेज बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अगले 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं एक दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। इन जिलों में वज्रपात के साा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तर मध्य बिहार को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकांश स्थानों पर गाज के साथ वर्षा होने की संभावना है। एक दो स्थानों पर वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

उत्तर पूर्व बिहार में अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया में अधिक स्थानों पर पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना।

दक्षिण पश्चिम बिहार में अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अलर्ट एक स्थानों पर मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली की संभावना है।

दक्षिण मध्य बिहार में अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट है।

दक्षिण पूर्व बिहार

दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग की चेतावनी है कि एक दो स्थानों पर तेज हवा के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.