BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर गरीबों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी एवं प्रदेश अल्पसंख्यक के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी के आह्वान पर मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष मनौवर आजम के अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान सांसद जन जन के नेता हम कांग्रेसियों के मार्ग दर्शक राहुल गांधी का जन्मदिन ब्रहमपुरा, मेहंदी हसन चौक मुजफ्फरपुर बिहार में बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया । जिसमें सैकड़ों मजदूर रिक्शा, ठेला चलाने वाले ,पीड़ित बीमार महिला बच्चों को निःशुल्क डॉक्टरों के द्वारा दिखाया गया । जिसमें उन्हें दवाइयां मास्क,सेनीटाइजर एवं फूड पैकेट दिया गया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल जी ,कार्यकारी अध्यक्ष सुरज दास जीला अल्पसंख्यक अध्यक्ष मनौवर आजम,जमाल नसीर ,डॉक्टर एम एन कमाल ,डॉक्टर इम्तियाज अहमद , सबीहुल हसन
ताहिर अंसारी ,मोहम्मद तनवीर आलम ,डॉ रिजवान एजाजी, कमर आजम, विनोद चौधरी, मोहम्मद मेराज उद्दीन, मोहम्मद सोहेल,मोहम्मद आजाद, इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.